Follow

मुख्यमंत्री सुक्खू से टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 23 अप्रैल, 2026 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज कांगड़ा जिला के विभिन्न टैक्सी एवं ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज कांगड़ा एयरपोर्ट पर भेंट की।

मुख्यमंत्री ने यूनियन के पदाधिकारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी फिलहाल कमर्शियल वाहनों के लिए मैनुअल फिटनेस टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों की व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए इस विषय को केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के अध्यक्ष विक्की पठानिया, करतार पठानिया, मेहर सिंह ठाकुर, मोहिंदर सिंह, संजय शर्मा, कार्तिक शर्मा, कुलजीत राणा, नीका राम, कर्मा, अशोक शर्मा तथा कपिल शामिल थे।

 

What are your Feelings
Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh