Follow

बीजेपी की जातिगत ज़हर घोलने की राजनीति हुई बेनकाब, कोर्ट से सभी आरोपी बरी : अनुराग ढांडा

Listen to this article

राहुल दादू समेत जाट समाज के कई युवाओं को झूठे मुकदमों में फँसाकर बदनाम किया गया: अनुराग ढांडा

जाट और गैर-जाट में खाई खोदकर वोट बटोरने की कोशिशें अब होगी नाकाम: अनुराग ढांडा

अब ये साफ़ है कि जातिगत हिंसा सरकार प्रायोजित थी – अनुराग ढांडा

Advertisement

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 फरवरी 2026 : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा जाट आरक्षण आंदोलन के मामले में राहुल दादू समेत 50 से अधिक लोगों को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ये सच्चाई की जीत हुई है। कोर्ट का यह फैसला साफ बता रहा है कि निर्दोष युवाओं पर लगाए गए मुकदमे बेबुनियाद थे और उन्हें राजनीतिक मकसद से फंसाया गया था।

अनुराग ढांडा ने कहा कि 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जिन युवाओं को आरोपी बनाया गया, उन्हें समाज के सामने अपराधी की तरह पेश किया गया। उनके परिवारों ने वर्षों तक अपमान और मानसिक पीड़ा झेली। कई घरों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा, कई युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया। आज अदालत के फैसले ने यह साबित कर दिया है कि उन पर लगाए गए आरोप टिकाऊ नहीं थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा में सत्ता की राजनीति के लिए जातिवाद का सहारा लिया। जाट और गैर-जाट समुदाय के बीच अविश्वास की दीवार खड़ी की गई। वोटों के लिए समाज को बांटने की कोशिश की गई। जाट समाज को बदनाम कर पूरे प्रदेश में एक ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

अनुराग ढांडा ने कहा कि यह फैसला बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति पर करारा तमाचा है। अगर आरोप झूठे थे तो दस साल तक इन परिवारों को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान क्यों झेलना पड़ा? जिन युवाओं पर केस लगाए गए, उनकी बदनामी की भरपाई कौन करेगा?

उन्होंने कहा कि वह हरियाणा के उन सभी परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस दौरान पीड़ा सही। पार्टी जाति-पात से ऊपर उठकर राजनीति में विश्वास करती है। हमारा स्पष्ट मत है कि हरियाणा की तरक्की तभी संभव है जब जाट, गैर-जाट, किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं – सभी मिलकर आगे बढ़ें।

अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता अब नफरत और जातिवाद की राजनीति को समझ चुकी है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता विकास, शिक्षा, रोजगार और पारदर्शिता की राजनीति को चुनेगी, न कि समाज को बांटने वाली ताकतों को।

उन्होंने ने मांग की है कि जिन निर्दोष लोगों को वर्षों तक झूठे मुकदमों में उलझाया गया, उन्हें न्याय और सम्मान मिले तथा इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा हो ताकि भविष्य में किसी भी समुदाय को राजनीतिक लाभ के लिए निशाना न बनाया जा

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब समझ चुकी है कि सत्ता के लिए समाज को बांटने वाली राजनीति राज्य को कमजोर करती है। अब समय है एकता, सम्मान और विकास की राजनीति का। आम आदमी पार्टी हरियाणा में भाईचारे और समान अधिकार की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh