Follow

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

अम्बाला छावनी में आत्मीय मुलाकात- सीएम सैनी ने अनिल विज का हालचाल जाना
न्यूज़म ब्यूरो
चण्डीगढ, 28 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
उल्लेखनीय है कि आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज एवं कपिल विज ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh