Follow

विधायक सूची सरकार को दें, सत्यापन के बाद मुआवजा दे दिया जाएगा : नायब सिंह सैनी| फसल खराबा मुआवजे के भुगतान से पहले पूर्ण सत्यापन आवश्यक : मुख्यमंत्री

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 27 फरवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फसल खराबे के मुआवजे की राशि तीन या चार बार किसानों के खातों में भेजी गई, लेकिन वह वापस आ गई क्योंकि गलत खातों में पैसे नहीं डाले जा सकते।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद द्वारा वर्ष 2022 से 2026 तक राज्य में फसल खराबा के लिए वितरित मुआवजे की वर्षवार एवं जिलावार जानकारी से संबंधित पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग तीन या चार बार फसल खराबे के पैसे किसानों के खातों में भेजे गए, लेकिन वे वापस आ गए क्योंकि गलत खातों में पैसे नहीं डाल सकते। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि विधायक भी अपने स्तर पर सत्यापन करवा लें और सरकार भी सत्यापन करवा रही है। इसके बाद दोबारा पटवारी से वेरीफाई करवा कर राशि जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को मुआवजा देने में सरकार पूरी पारदर्शिता बरत रही है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को दूर करने के लिए आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh