Follow

गृहमंत्री के रूप में भगवंत मान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में रहे नाकाम : डाॅ. दलजीत सिंह चीमा| भगवंत मान ने खोया पद पर रहने का नैतिक अधिकार इसीलिए उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए : शिअद

न्यूज़म ब्यूरो 

रोपड़। शिरोमणी अकाली दल ने बीते सोमवार को कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकर नही है इसीलिए उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमराने और संवैधानिक तंत्र की पूरी तरह से विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

श्री आनंदपुर साहिब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गुरदासपुर जिले के दोरंगला पुलिस थाने के पास एक एएसआई और हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या की ताजा घटना ने साबित कर दिया है कि राज्य में पुलिस बल भी सुरक्षित नही है।

Advertisement

उन्होने कहा, “आम आदमी के साथ-साथ व्यापार ओर उद्योग को आंतकित करने के बाद आतंकी संगठन अब पुलिस बल के कर्मियों को मारकर चुनौती दे रही हैं। इससे पहले उन्होने राज्य खुफिया विभाग के मुख्यालय को राॅकेट लांचर से निशाना बनया और बाॅर्डर इलाके के पुलिस थानों पर ग्रेनेड फेंके थे।”

इस स्थिति के लिए भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराते हुए डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान पंजाब के गृहमंत्री हैं। उन्होने कहा, “यह स्पष्ट है कि भगवंत मान गृह मंत्रालय की अगुवाई करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। उन्हें इस महीने हुई 25 हत्याओं (जिनमें से कुछ पुलिस थानों और यहां तक कि अदालत परिसरों के बाहर हुई) की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”

दोरगंला की घटना के बारे में बात करते हुए डाॅ. चीमा ने कहा, “राज्य पुलिस को लगभग 12 घंटे तक गोलाबारी के बारे में कोई जानकारी नही मिली और वे अभी तक हत्यारों का पता लगाने में नाकाम रहे हैं।”

अकाली नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में किसानों, सरकारी कर्मचारियों, मीडिया और अपने राजनीतिक विरोधियों के साथ बिल्कूल अलग तरह का व्यवहार कर रही है और यह आप सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होने कहा, “भगवंत मान ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागकर और बिना किसी कारण के उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए और मीडिया कर्मियों और राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर पुलिस राज स्थापित कर दिया है।

उन्होने कहा गृहमंत्री कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने में पूरी तरह से नाकाम रहे हें और वर्तमान अराजकता जिसमें गैंगस्टर और आतंकी संगठन मनमानी कर रहे हैं और जनता बुरी तरह से पीड़ित हो रही है इस पूरी स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि भगवंत मान को हटाकर ही पंजाब में शासन व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाया जा सकता है।”

 

Advertisement
Tap to Refresh