Follow

नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर निशाना, आरक्षित वर्गों के बैकलॉग का मुद्दा उठाने वाले अपने गिरेबान में झांककर देखें| एससी, बीसी बैकलॉग खत्म करने की दिशा में बड़ी प्रगति : मुख्यमंत्री सैनी

Listen to this article

अपने कार्यकाल में विपक्ष ने गरीब वर्गों के किया अन्याय, इनके कार्यकाल में हजारों पद खाली रहे, इन्होंने कभी उनकी सुध नहीं ली : मुख्यमंत्री

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 25 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा उठाए गए अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अन्य आरक्षित वर्गों के बैकलॉग के मुद्दे पर तथ्यात्मक जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अन्य आरक्षित वर्गों के बैकलॉग का मुद्दा उठाने वाले विपक्षी सदस्य अपने गिरेबान में झांककर देखें कि इन्होंने अपने कार्यकाल में इन गरीब वर्गों के साथ क्या अन्याय किया था। इनके कार्यकाल में हजारों पद खाली रहे, लेकिन इन्होंने कभी उनकी सुध नहीं ली।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मार्च 2005 में सत्ता में आई थी। इसके बाद मार्च, 2006 में एससी का बैकलॉग 14 हजार 395 था व बीसी का बैकलॉग 5 हजार 929 था। इसके दो साल बाद मार्च, 2008 में भी स्थिति और भी बिगड़ गई। उस समय एससी का बैकलॉग 13 हजार 46 था व बीसी का बैकलॉग 5 हजार 291 था। इसी प्रकार, मार्च, 2010 में एससी का बैकलॉग 11 हजार 29 था व बीसी का बैकलॉग 9 हजार 187 था। मार्च, 2011 में एससी का बैकलॉग 8 हजार 3 था व बीसी का बैकलॉग 4 हजार 882 था। दिसम्बर, 2012 में एससी का बैकलॉग 9 हजार 558 था व बीसी का बैकलॉग 6 हजार 331 था।

नायब सिंह सैनी ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल की स्थिति का विवरण देते हुए बताया कि मार्च, 2024 में प्रदेश में विभिन्न विभागों में ग्रुप ए में एससी बैकलॉग 145, बीसी-ए बैकलॉग 180 और बीसी-बी बैकलॉग शून्य है। ग्रुप बी में एससी बैकलॉग 548, बीसी-ए बैकलॉग 3 और बीसी-बी बैकलॉग शून्य है। ग्रुप सी में एससी बैकलॉग 1 हजार 931, बीसी-ए बैकलॉग 1 हजार 106 और बीसी-बी बैकलॉग शून्य है। ग्रुप डी में एससी बैकलॉग शून्य, बीसी-ए बैकलॉग शून्य और बीसी-बी बैकलॉग 180 है।

 

उन्होंने कहा कि इसी तरह सार्वजनिक उपक्रमों में ग्रुप ए में एससी बैकलॉग 63, बीसी-ए बैकलॉग 44 और बीसी-बी बैकलॉग 39 है। ग्रुप बी में एससी बैकलॉग 18, बीसी-ए बैकलॉग शून्य और बीसी-बी बैकलॉग शून्य है। ग्रुप सी में एससी बैकलॉग शून्य, बीसी-ए बैकलॉग शून्य और बीसी-बी बैकलॉग शून्य है। ग्रुप डी में एससी बैकलॉग शून्य, बीसी-ए बैकलॉग 132 और बीसी-बी बैकलॉग 21 है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में 2014 से फरवरी 2019 तक अनुसूचित जातियों के ए वर्ग के 20 पद, बी वर्ग के 1 हजार 616 पद, सी वर्ग के 5 हजार 41 पद और डी वर्ग के 4 हजार 245 पदों पर नियमित भर्ती की है। इसके अलावा इसी अवधि में पिछड़े वर्गों के ए वर्ग के 16 पद, बी वर्ग के 990 पद, सी वर्ग के 6 हजार 500 पद और डी वर्ग के 5 हजार 661 पदों पर नियमित भर्ती की है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के बैकलॉग को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान भी चलाया। इसके तहत अनुसूचित जातियों के 22 पदों और पिछड़े वर्गों के 42 पदों की भर्ती की गई।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh