Follow

मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, सभी ‘AAP’ विधायक और पंजाब विस स्पीकर बाढ़ राहत के लिए देंगे एक महीने का वेतन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें।
Listen to this article

यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए

राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से विस स्‍पीकर की अपील-राहत के लिए खुले दिल से मदद दें

Advertisement

पंजाब में बाढ़ के कारण मानव, पशु, फसलें और हर प्रकार की वनस्पति को भी नुकसान हुआ है

संधवां ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है

बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। वहीं पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी अपने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है। उन्होंने मानवता से प्रेम रखने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए खुले दिल से योगदान दें।

इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए प्रतिबद्ध

भगवंत मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और ‘आप’ विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बाढ़ के कारण हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ

वहीं, पंजाब विस स्पीकर संधवां ने बताया कि पंजाब में बाढ़ के कारण मानव, पशु, फसलें और हर प्रकार की वनस्पति को नुकसान हुआ है। 2 सितंबर से पहले राशन, दवाइयाँ, पीने का पानी, आटे की बोरियां, दालें, पशुओं के लिए चारा आदि दान करने की अपील की।

गुरुओं ने कठिन समय में लोगों की मदद की प्रेरणा दी

संधवां ने कहा कि हमारे गुरुओं ने हमें कठिन समय में लोगों की सहायता करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए पंजाब के हर कोने तक पहुँचने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

स्पीकर द्वारा पहले 10 लाख की राशि भी दान की गई

मार्केट कमेटी कोटकपूरा के चेयरमैन गुरमीत सिंह आरैवाला और मेहर सिंह चन्नी ने कहा कि स्पीकर द्वारा पहले किए गए ऐलान के अनुसार दरिया के किनारों को मजबूत करने के लिए डीज़ल सेवा के लिए 10 लाख रुपए की राशि भी दान की गई है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh