Follow

वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के सहयोग से चंडीगढ़ के वन क्षेत्रों में वन्यजीव सर्वेक्षण आयोजित

Listen to this article

चंडीगढ़। यूटी चंडीगढ प्रदेश के वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII), देहरादून के सहयोग से 20 से 27 नवंबर, 2025 तक सुखना वाइल्डलाइफ सेंचुरी (SWLS), यूटी चंडीगढ़ तथा अन्य वन क्षेत्रों, जिनमें बोटैनिकल गार्डन, सुखना छोए रिज़र्व फ़ॉरेस्ट, लेक फ़ॉरेस्ट आदि शामिल हैं, में एक वन्यजीव सर्वेक्षण आयोजित किया गया। सर्वेक्षण से पूर्व विभाग ने 18 नवंबर, 2025 को विभागीय फील्ड स्टाफ के लिए तथा 19 नवंबर, 2025 को पंजीकृत स्वयंसेवकों एवं अन्य हितधारकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इन कार्यशालाओं में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, चंडीगढ़ बर्ड क्लब, मीडिया संगठनों तथा व्यक्तिगत वन्यजीव प्रेमियों ने सक्रिय भागीदारी की।

 
वन्यजीव सर्वेक्षण पूर्ण होने के उपरांत बीती 28 नवंबर, 2025 को दोपहर 12:30 बजे वन एवं वन्यजीव विभाग, यूटी चंडीगढ़ के द्वितीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्री सौरभ कुमार, आईएफएस, मुख्य प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, यूटी चंडीगढ़ ने मुख्य अतिथि के रूप में समापन समारोह की शोभा बढ़ाई। सम्मेलन में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, WII की वैज्ञानिक एवं तकनीकी टीम, नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
 
सम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि ने नागरिक समाज के प्रतिनिधियों, पंजीकृत स्वयंसेवकों और मीडिया संगठनों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्रदान किए। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने नागरिक समाज स्वयंसेवकों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह पहल सुखना वाइल्डलाइफ सेंचुरी के बेहतर वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए चंडीगढ़ के नागरिकों की सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने WII का भी उनके विशेषज्ञ मार्गदर्शन और ज्ञान-साझाकरण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
 
अंत में, उन्होंने WII, देहरादून से अनुरोध किया कि वे भविष्य में किए जाने वाले वन्यजीव सर्वेक्षणों के लिए उपयुक्त समयावधि दर्शाते हुए मासिक कार्ययोजना विभाग को उपलब्ध कराएं।
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh