Follow

मुख्यमंत्री चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करें

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 25 नवंबर । शिवसेना (उद्धव बाल ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पुणे के चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

चाकण एमआईडीसी और हिंजवडी आईटी पार्क क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, खराब सड़कें, अनियमित बिजली आपूर्ति, पानी की किल्लत और घनकचरा प्रबंधन जैसी समस्याओं से सनागरिक, उद्यमी और कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

आदित्य ठाकरे ने इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री से तत्काल बैठक बुलाने का अनुरोध किया है।

ठाकरे ने कहा कि इन समस्याओं के संबंध में पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं लेकिन आश्वासनों के बावजूद समस्याएं जस की तस हैं, इसलिए फडणवीस को

Advertisement

पत्र लिख कर उन्हें यहां की समस्याओं के समाधान के लिए याद दिलाई गई है। ठाकरे ने पत्र को ट्विटर पर भी शेयर किया है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh