Follow

Women & Child Empowerment Conclave 2026 : दिल्ली में 28-29 नवंबर को होगा राष्ट्रीय आयोजन, महिलाओं को मिलेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर

V Satya Foundation to host the Women & Child Empowerment Conclave 2026 in New Delhi V Satya Foundation to host the Women & Child Empowerment Conclave 2026 in New Delhi
V Satya Foundation to host the Women & Child Empowerment Conclave 2026 in New Delhi

महिलाओं और बच्चों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है

V Satya Foundation के नेतृत्व में 28 और 29 नवंबर 2026 को Women & Child Empowerment Conclave 2026 आयोजित किया जाएगा

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली | Women & Child Empowerment Conclave 2026 का आयोजन 28-29 नवंबर को गांधी दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली में होगा। V Satya Foundation के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार, आत्मनिर्भरता और सम्मान पर जोर दिया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सामाजिक सम्मान देने के साथ आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें कौशल विकास, रोजगार से जुड़ाव और स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व V Satya Foundation की संस्थापक एवं उपाध्यक्ष डॉ. नंदिनी महलवाल कर रही हैं।

Advertisement

इस आयोजन में कर्मण्य सर्वहित संस्था (पंजीकृत) सहयोगी संस्था के रूप में शामिल है। इसके अलावा Special Olympics Bharat और HUDCO का सहयोग रहेगा। गांधी दर्शन इस कार्यक्रम का वेन्यू पार्टनर है।

अलग-अलग परिस्थितियों से संघर्ष कर आगे बढ़ी महिलाओं को मिलेगा मंच

कॉन्क्लेव में समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं और बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसमें एसिड अटैक सर्वाइवर्स, ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर सर्वाइवर्स को विशेष मंच मिलेगा।

यौन हिंसा से प्रभावित महिलाओं, तलाकशुदा महिलाओं और जेल से रिहा हुई महिलाओं को भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

विशेष आवश्यकता वाली बालिकाओं, पैरा एथलीट्स और ऑटिस्टिक बच्चों की भागीदारी भी कार्यक्रम का हिस्सा होगी। आयोजकों का उद्देश्य उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को पहचान दिलाना है।

रोजगार और आत्मनिर्भरता पर रहेगा विशेष जोर

इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सम्मानित करना नहीं है। इसके जरिए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके तहत लाइवलीहुड ट्रेनिंग, कौशल विकास और रोजगार से जुड़ाव पर काम किया जाएगा। महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के प्रयास भी होंगे।

V Satya Foundation की संस्थापक डॉ. नंदिनी महलवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल भाषण और सम्मान समारोह तक सीमित नहीं होना चाहिए। महिलाओं को उनकी पहचान, गरिमा और आत्मनिर्भरता का अधिकार मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हर महिला की पहचान उसके संघर्ष या अतीत से नहीं, बल्कि उसकी क्षमता और भविष्य से होनी चाहिए। उनका प्रयास है कि महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के ठोस अवसर मिलें।

दो दिनों में होंगे प्रशिक्षण, परामर्श और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दो दिवसीय कॉन्क्लेव में कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह और 15 से अधिक प्रदर्शनी एवं व्यावसायिक स्टॉल लगाए जाएंगे।

इसके अलावा लाइवलीहुड ट्रेनिंग सेशन, अधिवक्ताओं और डॉक्टरों द्वारा परामर्श तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजन में सम्मान समारोह, पैरा एथलीट्स शोकेस और Survivors Voices Forum भी शामिल हैं।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण Inclusive Fashion Show होगा। इसके माध्यम से समावेशिता और समान अवसर का संदेश दिया जाएगा।

देशभर से आमंत्रित किए जा रहे हैं नामांकन

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रेरणादायक संघर्ष के बाद आगे बढ़ीं सर्वाइवर्स को भी सम्मान मिलेगा।

इसके लिए देशभर से नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक संस्थाएं और व्यक्ति कार्यक्रम में भागीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप, स्टॉल बुकिंग और अन्य सहयोग के माध्यम से भी आयोजन से जुड़ सकते हैं।

कार्यक्रम में Brave Souls, India Vision Foundation, Swavalamban Foundation, Himalayan Insurance Brokers Private Limited और Eonmed Telemedicine Private Limited सहित कई संस्थाएं एवं कंपनियां भाग लेंगी। इनके माध्यम से प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

कई पदाधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

आयोजन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में V Satya Foundation की संस्थापक डॉ. नंदिनी महलवाल और निदेशक दीपक मेहलवाल मौजूद रहे। इनके साथ कर्मण्य सर्वहित संस्था के संस्थापक कृष्ण मित्तल भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कर्मण्य की उपाध्यक्ष वसुधा बलियान, महासचिव राहुल कुमार और संस्थापक सचिव नीलाम्बर मिश्रा सहित शुभ मित्तल, कृतिका और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

कॉन्क्लेव के लिए जानकारी, नामांकन और सहभागिता से जुड़े संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। इच्छुक लोग डॉ. नंदिनी महलवाल से 93479 00007 और राहुल कुमार से 82796 21101 पर संपर्क कर सकते हैं।

V Satya Foundation के अनुसार, समावेशी समाज का निर्माण तभी संभव है, जब महिलाओं और बच्चों को समान अवसर और सम्मान मिले। यह कॉन्क्लेव इसी दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने का मंच बनेगा।

यह भी पढ़ें: CAQM Pawan Command Center : अब प्रदूषण फैलाने वालों के साथ सरकारी एजेंसियों पर भी रहेगी नजर, 5 राज्यों की होगी लाइव निगरानी – Newsam — हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, यूपी सहित महाराष्ट्र की ताज़ा खबरें

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh