Follow

हरियाणा को फिल्म शूटिंग व फिल्म निर्माण का आकर्षक गंतव्य बनाने के प्रयास जारी

न्यूज़म ब्यूरो 

गोवा, 21 नवंबर। गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित वेव्स फिल्म बाजार में देश के अन्य राज्यों के साथ हरियाणा भी अपनी खास उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। फ़िल्म बाजार के पहले दिन फ़िल्म क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिनिधियों ने हरियाणा में फ़िल्म निर्माण और संबधित क्षेत्र में संभावनाओं में रुचि दिखाई।

राज्य सरकार द्वारा स्थापित किये पवेलियन के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, फिल्म नीति, राज्य में उपलब्ध शूटिंग लोकेशन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आज वेव्स फिल्म बाजार के पहले दिन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने हरियाणा के पवेलियन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की फिल्म नीति के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली तथा राज्य में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने, शूटिंग परमिशन की प्रक्रिया को सुगम बनाने और फिल्म निर्माताओं को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

चंचल कुमार ने हरियाणा सरकार द्वारा फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा राज्य की फिल्म नीति की सराहना की। उन्होंने राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों में रुचि दिखाई।

Advertisement

हरियाणा से प्रतिनिधि के तौर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के एडिशनल डायरेक्टर मनीष लोहान, जॉइन्ट डायरेक्टर नीरज कुमार, एपीआरओ विकास मोर उपस्थित रहे। हरियाणा सरकार का यह पवेलियन देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों, प्रोडक्शन हाउस और फिल्म उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों को हरियाणा में शूटिंग की संभावनाओं से परिचित करवाने का एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इसके माध्यम से हरियाणा को फिल्म शूटिंग और फिल्म निर्माण के एक आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh