Follow

बीबा हरसिमरत कौर बादल ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि शिरोमणी अकाली दल पंजाब को नशे के संकट से छुटकारा दिलाएगा

कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ने आपको धोखा दिया और कहा कि नशे की होम डिलीवरी की स्थिति पैदा करने के लिए  मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार


न्यूज़म ब्यूरो

तरनतारन/ खडूर साहिब  13नवंबर: शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज पंजाब की महिलाओं को आश्वासन दिया कि 2027 में सरकार बनने के बाद पार्टी पंजाब को नशे के संकट से मुक्त कर देगी ा।

बठिंडा सांसद ने यहां और  तरनतारन/ खडूर साहिब  में महिलाओं की विशाल और उत्साही सभाओं को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ पिछली कांग्रेस सरकार और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार दोनो ने ही आपको धोखा दिया है। इन दोनों पार्टियों ने ड्रग्ज के खतरे को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा करने के बजाय उन्होने इसे इतना बढ़ावा दिया कि आज पंजाब के घरों में नशे की डिलीवरी हो रही है।’’

यह कहते हुए कि इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नही है, बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पहले जब वह गांवों का दौरा करती थी, तो महिलाएं साफ पानी और चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ अपने स्कूलों के उन्नयन की मांग करती थी। उन्होने कहा,‘‘ आज वे नशे की तस्करी को खत्म करने के अलावा कुछ नही चाहती, क्योंकि इससे पूरी पीढ़ी तबाह हो रही है। यहां तक कि महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा के बारे डरी हुई हैं, वे ड्रग डीलरों को उजागर करने से डरती हैं, क्योंकि यह सरकार मुखबिरों को डराती है और नशे के अपराधियों का सरंक्षण कर रही है।’’

Advertisement

इस बात पर जोर देते हुए कि शिरोमणी अकाली दल ने नशे के तस्करों से निपटने के लिए माई भागो दी फौज का गठन किया है और उनके सदस्यों से तस्करों से निपटने के लिए अपने-अपने गांवों में ‘जत्था’ बनाने की अपील की है। उन्होने कहा कि अकाली दल सरकार बनने के बाद ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक महिला डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्य बल का गठन किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ मैं माई भागो की फौज के सदस्यों से नशा बेचने वालों के साथ-साथ उनका सरंक्षण करने वालों का रिकाॅर्ड रखने की अपील की है। हम सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगें।’’

बीबा बादल ने यह भी बताया कि नशे के आदी लोगों के लिए एक पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा और उन्हें नई शुरूआत करने के लिए कौशल प्रदान किया जाएगा। उन्होने कहा कि हम एक नया कानून लागू करेंगें जिसमें नशे के अपराधियों को दस साल तक जमानत नही दी जाएगी और उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली जाएगी और पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए एक नया कानून भी लागू किया जाएगा।

यह कहते हुए कि आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान इस स्थिति के लिए सीधे तौर  पर जिम्मेदार हैं। उन्होने कहा कि एनसीआरबी के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब ,देश में नशे की तस्करी के मामले में पहले स्थान पर है और नशे की ओवरडोज से मरने वालों में दूसरे स्थान पर है। उन्होने कहा कि अगर एक गांव में एक साल में औसतन पांच मौतें हों और पांच साल के लिए 13000 गांवों की गणना की जाए तो भी नशे से होने वाली मौतों का कुल आंकड़ा 3.25 लाख हो जाएगा। उन्होने कहा ,‘‘ अगर हम कस्बों और शहरों में नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों को शामिल करें तो यह आंकड़ा 5 से 6 लाख मौतों तक पहुंच जाएगा।’’

बीबा बादल ने मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए उनसे यह बताने के लिए कहा कि उन्होने पिछले 5 सालों में किस प्रमुख ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और किस ‘चिटटा’ कारखाने पर छापे मारे हैं। उन्होने यह भी पूछा कि शेरों के मोहनजीत सिंह को उनके गांव में नशे की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए क्यों प्रताड़ित किया गया, बजाय उनकी सुनवाई करने और नशे के डीलरों और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी।

तरनतारन में  कार्यक्रम में भाग लेने वाले वरिष्ठ नेताओं में हरगोबिंद कौर, कंचनप्रीत कौर, परमिंदर कौर और मंजीत कौर बाठ शामिल हुई। खडूर साहिब में कार्यक्रम में शामिल होने वालों में रमनदीप कौर शेरों और अवतार सिंह बिल्ला शेरों मौजूद थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh