Follow

पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत 22.66 करोड़ रुपये जारी किए : डॉ. बलजीत कौर

Listen to this article

51,000 रुपए प्रति लाभ पत्री की राशि सीधे बैंक खाता द्वारा जारी की जा रही है

चंडीगढ़, 27 नवंबर : सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 में निर्धारित जातियों से संबंधित 4,443 लाभार्थियों के लिए 22.66 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह राशि राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त योग्य आवेदनों की मंज़ूरी के बाद जारी की गई है।

मंत्री ने जानकारी दी कि आशीर्वाद पोर्टल पर अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फिरोज़पुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर और मालेरकोटला—इन 15 ज़िलों से कुल 4,443 योग्य आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनको कवर करने के लिए यह राशि जारी की गई है।

Advertisement

जारी की गई राशि के अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे बैंक हस्तांतरण (डी.बी.टी.) के माध्यम से भेजी जा रही है। जिला-वार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है—अमृतसर 1297, बरनाला 18, बठिंडा 138, फिरोज़पुर 748, गुरदासपुर 394, होशियारपुर 105, जालंधर 470, मानसा 309, श्री मुक्तसर साहिब 239, पटियाला 52, पठानकोट 347, रूपनगर 38, एस.ए.एस. नगर 17, संगरूर 122 और मालेरकोटला 149।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार निम्न-आय वर्ग से संबंधित परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह लाभ केवल उन परिवारों को दिया जाता है जो पंजाब के स्थायी निवासी हों, गरीबी रेखा से नीचे आते हों और अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में शामिल हों। ऐसे परिवारों की अधिकतम दो बेटियाँ इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता की पूरी राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे जमा की जाती है, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनती है।

मंत्री ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मान, समानता और मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh