Follow

नायब सैनी पहुंचे भोपाल, शिवराज सिंह चौहान की स्वर्गीय माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

परिवार के सदस्यों से मिलकर बंधाया ढांढस, व्यक्त की गहरी संवेदनाएं 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनिया भी रहे मौजूद

न्यूज़म ब्यूरो

भोपाल, 12 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

उन्होंने इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh