Follow

उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो आज अखिलेश सैफई में भैंस चरा रहे होते : योगी

न्यूज़म ब्यूरो 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताने संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो आज अखिलेश यादव सैफई में भैंस चरा रहे होते।
योगी ने कहा कि जो लोग बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के सामने झुकते हैं, वही आज देवभूमि उत्तराखंड के लोगों पर उंगली उठा रहे हैं।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का रिश्ता बेहद गहरा और आत्मीय है। उन्होंने कहा, “हमने उत्तराखंड का पानी पिया है और वहां का अन्न खाया है। चुनौतियों को स्वीकार करना हमारे जीन में है।” मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस देवभूमि ने देश को जनरल बिपिन रावत, वर्तमान सीडीएस जनरल अनिल चौहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल जैसी महान विभूतियां दी हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का साहस भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

योगी ने कहा कि उत्तराखंड की वीरता, संस्कृति और देश के प्रति समर्पण पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध सदियों पुराने हैं।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh