Follow

सबसे साहसी समुदाय नशे की चपेट में, पंजाबियों की सुरक्षा वास्ते सबको एकजुट होने की जरूरत : बीबा बादल

बीबा हरसिमरत कौर बादल ने अटारी में ‘मावां-धीयां दी ललकार’ अभियान चलाया

माई भागो की फौज से किसान आंदोलन की तर्ज पर नशे के खिलाफ ‘आंदोलन’ शुरू करने का आग्रह किया: बीबा हरसिमरत कौर बादल 

(अटारी और राजा सांसी में महिलाओं की विशाल सभा को संबोधित करते हुए गांवों में ‘ठिकरी पहरा’ शुरू करने का आग्रह किया)

न्यूज़म ब्यूरो

अमृतसर, 10नवंबर। शिरोमणी अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज माई भागो की फौज से किसान आंदोलन की तर्ज पर नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का आग्रह करते हुए कहा,‘‘ इस खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान से ही इसे हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है।’’

Advertisement


बठिंडा सांसद ने अटारी और राजा सांसी में महिलाओं की विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ मैं आपसे  अपील करती हूं कि आप ‘जत्थे ’बनाकर नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन शुरू करें ताकि इन मौत के दूतों को पता चले कि आप उनसे निपटने के लिए पूरी तरह से संगठित हैं। आपको  नशे के तस्करों को वहां पहुंचने से रोकने के लिए अपने  गांवों में ‘ठिकरी पहरा’ शुरू करना चाहिए।’’

इस बात पर जोर देते हुए कि महिलाओं को खुद नशे की लड़ाई के खिलाफ कमान खुद संभालनी होगी, बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा,‘‘ पिछली कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकारों दोनों ने आपको विफल कर दिया है। इस खतरे को समाप्त करने के लिए अपनी ‘गारंटी’ को पूरा करने के बजाय उन्होने इसके प्रसार की अध्यक्षता की है।’’ उन्होने आम आदमी पार्टी सरकार पर महिलाओं को 60हजार रूपये देने का वादा करके धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने वोट खरीदने के मकसद से ही केवल 3000 रूपये वितरित किए हैं। उन्होने कहा,‘‘ क्या यह महिलाओं के लिए ‘सम्मान है यां उनका अपमान है?’’ उन्होने कहा कि अगर किसी ने मुख्यमंत्री के रूप में महिलाओं का सम्मान किया है तो वह सरदार परकाश सिंह बादल थे, जिन्होने लड़कियों को साइकिल वितरित किए और ‘आटा-दाल’ योजना शुरू करने के अलावा उनके लिए ‘शगुन योजना’ शुरू की। उन्होने कहा,‘‘ यह सब कुछ बिना गारंटी के किया गया।’’

बीबा बादल ने यह भी खुलासा किया कि स्थिति ऐसी हो गई है कि पंजाब नशे की तस्करी में नंबर एक और नशे की ओवरडोज से मरने वालों में नंबर दो पर हो गया है। उन्होने कहा,‘‘  यहां तक कि आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हमने यह शर्मनाक उपलब्धि हासिल की है और हम शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में हम राष्ट्रीय स्तार पर 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यही कारण है कि महिलाएं हर जगह मेरे पास आकर बता रही हैं कि राज्य में नशे के खतरे को खत्म करने के अलावा उनकी कोई मांग नही है।’’

यह कहते हुए कि बहुत हो गया, बीबा बादल ने कहा कि अकाली दल 2027 में  सरकार बनने के बाद नशे के खतरे को समाप्त करने की जिम्मेदारी लेगा। उन्होने कहा कि अगली अकाली दल सरकार माई भागो की फौज के मैंबरों द्वारा दर्ज किए गए सभी आंकड़ों की जांच करने और सभी नशे के अपराधियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक महिला डीजीपी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्य बल का गठन करेगा। उन्होने यह भी विस्तार से बताया कि नशे के आदी लोगों के लिए एक पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया जाएगा,जिसें उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगाऔर नई शुरूआत करने के लिए उन्हें कर्जा दिया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ एक नया कानून भी लाया जाएगा जिसमें सभी नशे के तस्करों को दस साल तक जमानत नही दी जाएगी और इसके अलावा पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए उनकी सारी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

बठिंडा सांसद के साथ वरिष्ठ नेताओं में गुलजार सिंह रणीके, गुरिंदरपाल रणीके, कंवलजीत कौर रणीके और हरसिमरत कौर रणीके  सहित वरिष्ठ नेता अटारी में बठिंडा सांसद के साथ थे और वीर सिंह लोपोके, बलविंदर कौर और राणा रणबीर सिंह लोपोेके राजा सांसी में उनके साथ मौजूद थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh