Follow

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा

अरदास कर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की 

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 8 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते शनिवार की देर शाम सपरिवार पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब पहुंचे।

यहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और अरदास की।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने गुरु चरणों में शीश नवाते हुए प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं हमें मानवता, सेवा, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

गुरुओं द्वारा दिखाया गया सेवा और समर्पण का मार्ग समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को भी मजबूत करता है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh