Follow

करीना कपूर की वजह से सारा-इब्राहिम के करीब आए सैफ अली खान

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 5 नवंबर। अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर हाल ही में ‘कॉफी विद करण 9’ में मेहमान बनकर पहुंचे। शो के दौरान दोनों ने अपने परिवार और बच्चों के साथ रिश्तों को लेकर कई बातें शेयर कीं। बातचीत में सैफ ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी पहली शादी से हुए बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ एक अच्छा और सहज रिश्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शो के होस्ट करण जौहर ने सैफ से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और रिश्तों में आई दूरियों को कम करने के बारे में सवाल किया। इस पर सैफ ने कहा कि परिवार के सभी सदस्य समझदार हैं और रिश्तों को बेहतर बनाने में सभी का योगदान रहा है। उन्होंने खास तौर पर करीना का जिक्र करते हुए कहा कि वह चीजों को आसान बना देती हैं। करीना सारा और इब्राहिम के साथ प्यार से पेश आती हैं और दोनों भी उन्हें उतना ही अपनापन देते हैं।

करीना ने भी सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम और अपने बच्चों तैमूर तथा जहांगीर के रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इब्राहिम अपने छोटे भाई-बहनों के साथ काफी घुल-मिलकर रहते हैं। वह उनके साथ खेलते हैं, उनके कमरे में जाते हैं और उनसे बातचीत करते हैं। करीना ने उन्हें प्यारा इंसान बताते हुए कहा कि तीनों के बीच खास जुड़ाव है। उल्लेखनीय है कि सैफ ने 1991 में अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी और 2004 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2012 में करीना कपूर से विवाह किया।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh