Follow

धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त, तभी जांच से पीछे हट रहे : डॉ अजय सिंह चौटाला

चंडीगढ़, 27 नवंबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाक नीचे हरियाणा में करोड़ों रुपए का बड़ा धान घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो मामले की कोई उच्च स्तरीय जांच करवाई गई है और न ही घोटाले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए सरकार कोई कदम उठा रही है। डॉ चौटाला ने कहा कि तमाम हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त है, तभी वे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं और जांच करवाने से पीछे हट रहे हैं।

कांग्रेस ने वोट चोरी शुरू की और अब बीजेपी वोट डकैती कर रही : अजय चौटाला

 

 

चंडीगढ़27 नवंबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाक नीचे हरियाणा में करोड़ों रुपए का बड़ा धान घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक न तो मामले की कोई उच्च स्तरीय जांच करवाई गई है और न ही घोटाले के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए सरकार कोई कदम उठा रही है। डॉ चौटाला ने कहा कि तमाम हालातों को देखकर ऐसा लगता है कि धान घोटाले में सीएम नायब सैनी खुद संलिप्त हैतभी वे चुप्पी साधे बैठे हुए हैं और जांच करवाने से पीछे हट रहे हैं।

 

Advertisement

 

अजय चौटाला ने कहा कि जगजाहिर है कि हरियाणा में कैसे धान खरीद के दौरान नकली गेट पास बनाए गएकैसे बाहरी राज्यों के किसानों का धान अवैध तरीके से खरीदा गया और एक बड़े घोटाले को प्रदेशभर में अंजाम दिया गयाजो कि सरकार की शह के बिना संभव नहीं है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार किसान की मेहनत की कमाई का उसे उचित दाम नहीं दे रही है और एमएसपी से कम दाम पर फसल बेचने को अन्नदाता मजबूर है। डॉ चौटाला ने धान घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को पकड़कर उनसे घोटाले के एक-एक रुपए की वसूली होनी चाहिएचाहे उसमें कोई भी कितना भी बड़ा शख्स शामिल क्यूं ना हो।

 

 

डॉ अजय सिंह चौटाला ने यह भी कहा कि आज हर तरफ लूट मची हुई है और सरकार की उसमें हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश में किसानव्यापारीमजदूर सहित हर वर्ग दुखी है। वहीं उन्होंने वोट चोरी के विषय पर कहा कि कांग्रेस ने सबसे पहले वोट चोरी शुरू की थी और अब बीजेपी वोट डकैती कर रही है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh