Follow

भाजपा का राहुल गांधी और संजय राऊत पर हमला

नवनाथ बन बोले- चुनाव आयोग पर आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस संगठन मजबूत करें राहुल, राऊत को अपने ढाई साल के शासन का हिसाब देना चाहिए

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 1 नवंबर। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि चुनाव नतीजों के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने वाले राहुल गांधी को आयोग के खिलाफ मार्च निकालने के बजाय कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

ईवीएम हो या बैलेट, जनता भाजपा के साथ : बन

नवनाथ बन ने दावा किया कि ईवीएम हो या बैलेट पेपर, जनता का वोट भाजपा और एनडीए के पक्ष में है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी वजह से इंडिया गठबंधन में आपसी कलह बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे दिल्ली में आयोजित मार्च से दूर रहे, जबकि संजय राऊत अब ठाकरे गुट के बजाय राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

राऊत पर राम-रावण का उदाहरण देकर निशाना

संजय राऊत पर हमला बोलते हुए बन ने कहा कि उन्हें भगवान रामचंद्र से ज्यादा रावण से प्रेम है। रावण कितना भी ज्ञानी और ताकतवर क्यों न हो, उसका अहंकार और अंत तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामलीला मैदान में हंगामा करने वाली रावणी प्रवृत्ति के लोगों का घमंड जनता खत्म कर देगी।

अपने ढाई साल के शासन का हिसाब दें राऊत

बन ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अच्छी तरह जानती है कि व्यापारी कौन हैं और लुटेरे कौन। संजय राऊत को पहले अपने ढाई साल के शासन का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों को समझने के लिए व्यापार की समझ होना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व्यापारियों के हितों को लेकर चिंतित हैं।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh