Follow

दिवाली से पहले केंद्र से मिले 7,022 करोड़ रुपये

टैक्स रेवेन्यू की अग्रिम किस्त जारी, मुख्यमंत्री फडणवीस ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का जताया आभार

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 1 नवंबर। केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले राज्यों को टैक्स रेवेन्यू में हिस्सेदारी की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये मिले हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

विकास कार्यों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि केंद्र से समय पर मिली इस आर्थिक मदद से राज्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी और इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने त्योहारों के मौसम में राज्यों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया।

Advertisement

केंद्र सरकार टैक्स रेवेन्यू का एक हिस्सा राज्यों को देती है। इस राशि से राज्य सरकारों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रावधान करने में मदद मिलती है।

उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 19,208 करोड़

केंद्र की ओर से जारी राशि में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 19,208 करोड़ रुपये मिले हैं। बिहार को 10,845 करोड़, मध्य प्रदेश को 8,010 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 7,866 करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र को 7,022 करोड़ रुपये मिले हैं।

राज्यों को मिली राशि
राज्य राशि (करोड़ रुपये)
उत्तर प्रदेश 19,208
बिहार 10,845
मध्य प्रदेश 8,010
पश्चिम बंगाल 7,866
महाराष्ट्र 7,022
राजस्थान 6,460
ओडिशा 4,819
आंध्र प्रदेश 4,597
कर्नाटक 4,504
तमिलनाडु 4,466
गुजरात 4,094
झारखंड 3,660
छत्तीसगढ़ 3,602
असम 3,552
केरल 2,597
तेलंगाना 2,370
पंजाब 2,176
हरियाणा 1,484
अरुणाचल प्रदेश 1,476
उत्तराखंड 1,244
हिमाचल प्रदेश 996
त्रिपुरा 699
मेघालय 688
मणिपुर 682
मिजोरम 615
नागालैंड 524
गोवा 398
सिक्किम 365

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh