Follow

देश के लोकतंत्र को भीडतंत्र में बदलना चाहती है कांग्रेस, हम ऐसा होने नहीं देंगे: बिप्लब कुमार देब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को अपशब्द कहने पर भी श्री देब ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लताड़ा

न्यूज़म ब्यूरो

दिल्ली/इंदौर, 30 अक्टूबर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री बिप्लब कुमार देब ने आज इंदौर में “लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा”  में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि इस पदयात्रा में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया है कि भारत को विखंडित करने की कोशिश में जुटी टुकड़े – टुकड़े गैंग के मंसूबे को भाजपा कभी सफल नहीं होने देगी।

कांग्रेस देश के लोकतंत्र को भीडतंत्र में बदलना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विपक्ष के भीडतंत्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। इस पदयात्रा में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया जी सहित अनेक भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
Advertisement

बिप्लब देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को भी लताड़ा। श्री देब ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने पहले देश के प्रधानमंत्री जी की माता और अब पिता के बारे में अपशब्द कहकर राजनीति के स्तर को गिराने का काम किया है। देश ऐसे कांग्रेसी नेताओं को कभी माफ नहीं करेगा।।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री देब ने राहुल गांधी पर भी जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बाबा साहेब अंबेडकर जी का संविधान लेके घूमते हैं, पार्लियामेंट में घुसते हैं। वही राहुल गांधी कानून और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करते हुए धरने देता है। इलेक्शन कमीशन को तोड़ना चाहता है। भारत की व्यवस्था को नहीं मानता है। श्री देब ने कहा कि दो हजार की भीड़ लेकर सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों को देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh