न्यूज़म ब्यूरो
मुंबई, 28 अक्टूबर। अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में संगठनात्मक बदलाव करते हुए सोलापुर के जिलाध्यक्ष उमेश पाटिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बुधवार को इन नियुक्तियों की घोषणा की।
सुनेत्रा पवार और पार्टी सांसद पार्थ पवार की मौजूदगी में मुंबई स्थित उनके सरकारी आवास देवगिरी बंगले में उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सुनेत्रा पवार ने विश्वास जताया कि दोनों नेता स्वर्गीय अजित पवार के विचारों, आदर्शों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उमेश पाटिल और जीशान सिद्दीकी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करते हुए पार्टी संगठन को और मजबूत करेंगे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
