Follow

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की ‘केबीसी 18’ में एंट्री, प्रोमो में दिखी मस्ती

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 27 अक्टूबर। नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर और साई पल्लवी इसके प्रचार में जुट गए हैं। फिल्म में भगवान राम और माता सीता की भूमिका निभा रहे दोनों कलाकार जल्द ही अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में नजर आएंगे। शो के निर्माताओं ने इस खास एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें रणबीर और साई पल्लवी अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

प्रोमो में अमिताभ बच्चन साई पल्लवी से उनके डॉक्टर बनने की पढ़ाई और अभिनय की दुनिया में आने के फैसले के बारे में सवाल करते हैं। इस पर अभिनेत्री कहती हैं कि शायद उनकी किस्मत में अभिनेत्री बनना ही लिखा था। उन्होंने कहा, “भगवान ने ऐसा ही लिखा था। मेरी किस्मत में अभिनय करना ही लिखा था।” साई के जवाब पर दर्शक तालियां बजाने लगते हैं। इसी दौरान रणबीर कपूर भी मजाकिया अंदाज में बातचीत में शामिल होते हुए कहते हैं कि भगवान का प्रिस्क्रिप्शन था कि साई को अभिनय करना है। उनके इस जवाब से शो का माहौल खुशनुमा हो जाता है।

‘रामायण’ के कलाकारों की मौजूदगी वाले इस विशेष एपिसोड का प्रसारण 29 और 30 अक्टूबर को किया जाएगा। फिल्म में रणबीर और साई पल्लवी के अलावा यश, सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता सहित कई कलाकार नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh