Follow

IAS राकेश प्रजापति ने CM को भेंट किया अपना उपन्यास ‘Lighter Than Yesterday’

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 19 अक्तूबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  ‘Lighter Than Yesterday’    भेंट किया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राकेश कुमार प्रजापति को उनके प्रथम उपन्यास के लिए बधाई दी और उनकी साहित्यिक यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक पाठकों को सकारात्मक चिंतन, आत्ममंथन और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करेगी।

यह उपन्यास  राकेश कुमार प्रजापति की साहित्यिक अभिरुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्यिक सृजन के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्त करने का उनका यह प्रयास उल्लेखनीय है।

इससे पूर्व, राकेश कुमार प्रजापति यह पुस्तक परम पावन दलाई लामा को भी भेंट कर चुके हैं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh