प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
न्यूज़म ब्यूरो
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। उत्तराखंड के देहरादून जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने सोमवार को कांग्रेस में घर वापसी की। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड प्रभारी एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने रामशरण नौटियाल को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नौटियाल का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई है।

इससे प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। नेताओं ने विश्वास जताया कि नौटियाल के राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा। रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनकी वापसी को उत्तराखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।