Follow

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने CBI के वरिष्ठ अधिकारियों से की भेंट

CBI अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से प्रकरण की विवेचना करने का आश्वासन

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी एवं माता सोनी देवी ने सीबीआई मुख्यालय दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। प्रकरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी दी।

सीबीआई अधिकारियों ने उन्हें प्रकरण के सभी पहलुओं का समुचित परीक्षण करते हुए विवेचना निष्पक्ष एवं न्यायसंगत ढंग से करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh