Follow

हरियाणा की बेटी का राज्यपाल बनना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण : डॉ.अर्चना गुप्ता

न्यूज़म ब्यूरो
बेंगलुरु, 16 अक्टूबर। कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शामिल हुईं। डॉ. अर्चना गुप्ता बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से पहुंची। नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव से शिष्टाचार भेंट कर डॉक्टर गुप्ता ने नए संवैधानिक दायित्व के लिए दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सुधा यादव को जन्मदिन की भी बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। डॉ. सुधा यादव की यह उपलब्धि हरियाणा की नारी शक्ति के सामर्थ्य, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh