Follow

CM धामी से पूर्व केंद्रीय मंत्री ‘निशंक’ ने की शिष्टाचार भेंट

न्यूज़म ब्यूरो

देहरादून, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास, प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा राज्य की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रदेश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य के विकास को नई गति देने के साथ ही जनसामान्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh