सुरक्षा केवल आम आदमी पार्टी के नेताओं के लिए: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 13अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सबसे ज्यादा असुरक्षित है, मानसा में परविंदर सिंह झोटा की निर्मम हत्या से इस बात का साफ प्रमाण मिलता है।
यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के मुख्य कार्याल्य में अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह एक तथ्य है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार केवल उनकी पार्टी के नेताओं के बारे में चिंतित है, जिन्हे भारी सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होने कहा कि पंजाब के बाकी लोग विशेषकर नशा-विरोधी और सामाजिक कार्यकर्ता सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं।
स. कलेर ने कहा कि यह एक तथ्य है कि आम आदमी पार्टी के नेता ड्रग माफिया को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होने कहा कि आप पार्टी के नेता जिसे अरविंद केजरीवाल द्वारा नशा विरोधी अभियान के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था, उसे एनसीबी ने 1600 करोड़ रूपये की हेरोइन के साथ पकड़ा था। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी ड्रग माफिया के इस नेटवर्क से कमाए गए धन का उपयोग कर रही है।
उन्होने कहा कि परविंदर झोटा जो नशा विरोधी कार्यकर्ता के रूप में मानसा हलके में काफी सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। उन्होने कहा कि जिस व्यक्ति ने उन्हें गोली मारी, उसने झोटा को गोली मारने से पहले किसी को फोन किया था। उन्होने कहा कि मानसा से आम आदमी पार्टी के विधायक डाॅ. विजय सिंगला समेत कई लोग माफिया को संरक्षण देते थे।उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने खिलाफ एक शब्द भी नही बर्दाश्त नही कर सकते और इसी कारण से मोहनजीत सिंह शेरों को मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के लिए बेरहमी से पीटा गया था।
उन्होने कहा कि अकाली दल परविंदर झोटा के परिवार के साथ एकजुट खड़ा है और इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

