Follow

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की गर्लफ्रेंड्स पर की बात, शादी की अफवाहों पर भी दी सफाई

सुची शुक्ला

मुंबई, 13 अक्टूबर। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपने सह-अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। शो में माही विज ने जब उनसे पूछा कि क्या निरहुआ की पहले गर्लफ्रेंड्स थीं, तो आम्रपाली ने जवाब दिया, “गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी।” उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही निरहुआ शादीशुदा थे।

आम्रपाली और निरहुआ ने 2014 में आई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ में पहली बार साथ काम किया था। इसके बाद दोनों की जोड़ी लोकप्रिय हुई और उनके अफेयर की चर्चाएं भी सामने आने लगीं। हालांकि, आम्रपाली हमेशा इन खबरों को खारिज करते हुए दोनों को अच्छा दोस्त बताती रही हैं।

जून 2025 में एक शो ‘द एड शो’ में आम्रपाली ने अपनी और निरहुआ की शादी को लेकर चल रही अटकलों पर भी नाराजगी जताई थी। उन्होंने प्रशंसकों से ऐसी चर्चाएं बंद करने की अपील करते हुए कहा था कि निरहुआ शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और वह चाहती हैं कि उनका रिश्ता आगे भी इसी तरह बना रहे।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh