Follow

संविधान पखवाड़े की तैयारियों में जुटे स्पीकर हरविन्द्र कल्याण

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 8 अक्टूबर। हरियाणा विधान सभा की ओर से नवंबर माह में मनाए जाने वाले संविधान पखवाड़े की तैयारियों को लेकर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को पंचकूला पहुंच इंद्रधनुष ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधान सभा सचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह दहिया, पंचकूला जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा, एचएसवीपी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीरवार को जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

विस अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली और अधिकारियों को आयोजन को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh