Follow

डीसी निशांत कुमार यादव ने चंडीगढ़ से दिखाई नौसेना कार रैली को झंडी

….भारतीय नौसेना जनसंपर्क कार्यक्रम – ‘सर्फ टू स्नो’ 2025 
 
चंडीगढ़। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई की 290वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तथा आपसी सौहार्द एवं जनसंपर्क को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना मुंबई से शिमला, कल्पा, किन्नौर होते हुए वापसी तक एक कार रैली के रूप में जनसंपर्क पहल संचालित कर रही है। इस पहल के तहत नौसेना कार रैली अभियान 23 नवम्बर 2025 को चंडीगढ़ पहुंचा।
 
चंडीगढ़ यूटी के  डीसी एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष निशांत कुमार यादव ने भाग लेने वाले नौसेना अधिकारियों एवं टीम सदस्यों का स्वागत किया तथा 24 नवम्बर 2025 को प्रातः 09:30 बजे सुखना झील से कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
नौसेना का यह जनसंपर्क कार्यक्रम देशभर के नागरिकों के साथ और अधिक मजबूत जुड़ाव स्थापित करने तथा भारतीय नौसेना के कार्यों एवं योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु आयोजित किया गया है। यह पहल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय नौसेना में सेवा के अवसरों पर विचार करने हेतु प्रेरित करती है। 
 
नौसेना कार रैली अभियान के दलनायक कमोडोर अमिताभ सक्सेना ने एनसीसी कैडेट्स, सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों एवं चंडीगढ़ के विभिन्न कॉलेज/स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और उन्हें भारतीय नौसेना में उपलब्ध अवसरों के प्रति प्रेरित किया। कर्नल एच.एस. घुमन (से.नि.) तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा नौसेना टीम एवं चंडीगढ़ के पूर्व नौसैनिकों (भूतपूर्व सैनिकों) के बीच विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया गया।
 
इस अवसर पर श्री निशांत कुमार यादव, उपायुक्त–कम–अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, यू.टी. चंडीगढ़ ने कहा कि “भारतीय नौसेना का जनसंपर्क कार्यक्रम नागरिकों, विशेषकर युवाओं, को जोड़ने तथा हमारी रक्षा सेवाओं द्वारा किए जा रहे अतुलनीय योगदान को उजागर करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।” 
 
उन्होंने चंडीगढ़ के नागरिकों से 07 दिसम्बर 2025 को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस में उत्साहपूर्वक भाग लेने और हमारे वीर पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के समर्थन हेतु आगे आने की अपील भी की।

 
 

 
Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh