एक आदमी आपका भाग्य बदल सकता, इसीलिए ‘विकास पुरूष’ को ही चुनें : सरदार सुखबीर सिंह बादल ने पटियाला में ‘वाइब पंजाब दी’ कार्यक्रम में छात्रों से आग्रह किया
अकाली दल अध्यक्ष ने छात्रों को उनके काॅलेज के दिन, उनके पिता और बेटियों के साथ उनका संबंध और पिज्जा, पास्ता और कोक के लिए प्यार समेत अपने जीवन के बारे बताया
अकाली दल अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने अपनी तरह का एक अनूठा जेन जी अभियान-वाईब पंजाब दी की शुरूआत की
पंजाब, विकास, परिवार और खान-पान के बारे युवाओं के साथ दिल खोलकर बातचीत का आनंद लिया
न्यूज़म ब्यूरो
पटियाला, 1 अक्टूबर। शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि एक व्यक्ति राज्य की किस्मत बदल सकता है और कहा कि वह एक ‘विकास पुरूष’’ हैं जो पंजाबियों के जीवन में असली बदलाव ला सकते हैं।
यहां खालसा काॅलेज में आयोजित ‘वाइब पंजाब दी’ कार्यक्रम कें नौजवानों के साथ तालमेल बिठाते हुए ‘बाई सुखबीर’ ने सभी सवालों के सहजता से जवाब दिए और उनसे 2027 में राज्य की अगुवाई करने वाले व्यक्ति का चुनाव करते समय सभी फैसला लेने का आग्रह किया। उन्होने कहा,‘‘ कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर और चरणजीत चन्नी और आम आदमी पार्टी के भगवंत मान के लगातार गलत फैसलों के कारण पंजाब को बहुत नुकसान हुआ है। पंजाब को विकास, बुनियादी ढ़ांचे के निर्माण और आधुनिकीकरण के लिए समर्पित व्यक्ति की जरूरत है-जो सभी मेरे व्यक्तित्व की विशेषता है।’’ उन्होने मजाक मे ंयह भी बताया कि उनके पास दो अन्य विकल्प हैं-चन्नी, जिनकी प्रसिद्धि बकरियों का दूध निकाल सकते हैं और दूसरा भगवंत मान जो अंधेरे में भी टायर का पंचर ठीक कर सकते हैं।
यह कहते हुए कि शिरोमणी अकाली दल ने 2007 से 2017 तक सत्ता में अपने दस साल के कार्यकाल में क्रांतिकारी बदलाव लाए। उन्होने कहा,‘‘ हर जिले को चार लेन की सड़कों से जोड़ा गया। नए थर्मल प्लांट स्थापित किए गए। एम्स, आईआईटी, आईआईएसईआर, एनआईपीईआर और आईएसबी जैसे संस्थानों को पंजाब में लाया गया। राज्य का कर्जा जीएसडीपी अनुपात 46 फीसदी से घटकर 32 फीसदी हो गया था और वैट संग्रह 5000 करोड़ रूपये प्रति सालाना से बढ़कर 20हजार करोड़ रूपये प्रति वर्ष हो गया था।’’
छात्रों के एक सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि यह सब इसीलिए हुआ क्योंकि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ने बुनियादी ढ़ांचा परियोजनाओं के निर्माण के लिए अच्छा कर्ज लिया था। उन्होने कहा,‘‘ मौजूदा सरकार अकेले विज्ञापनों पर 6000 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए कर्जा ले रही है।’’ उन्होने छात्रों को यह भी बताया कि उनके पास खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के अलावा हाइड्रोपोनिक्स जैसी नई तकनीकों को लागू करके और उन्हें सब्सिडी देकर कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की उनकी योजना है।

छात्रों के उत्साही समूह को अपने जीवन के बारे में बताते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने रशनप्रीत कौर से कहा कि उनका जीवन भी उन्ही की तरह था। ‘‘ हम भी ‘गेड़ी’ मारते थे और कई बार उपस्थिति के मानदंडों को पूरा करने के लिए हमे सहायता मांगनी पड़ती थी।’’ उन्होने यह भी बताया कि वे हमेशा प्रथम श्रेणी के छात्र रहे हैं और कहा,‘‘ काश वो दिन वापिस आ जाएं। एक छात्र के रूप में मेरे दिन जीवन के सबसे अच्छे दिन थे । काश मैं उन्हें फिर से जी पाता।’’

सरदार बादल ने रसदीप कौर को बताया कि वह शांत स्वभाव वाले पिता हैं और उनकी बेटियां उनसे ज्यादा उनकी पत्नी और बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल से डरती हैं। उन्होने बताया,‘‘ वे मेरी दोस्त हैं । मैं उनसे कभी भी कुछ नही कहता।’’

सरदार बादल ने ने अपनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि कैसे अपने पिता सरदार परकाश सिंह बादल के साथ महत्वपूर्ण सालों को याद करते हैं,क्योंकि मेरे पिता बचपन के दौरान लंबे समय तक जेल में रहे । उन्होने कहा,‘‘ बादल साहिब ने अपना सारा जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्हें यह भी नही पता था कि मैं किस स्कूल में पढ़ रहा हूं और एक बार जब उन्हे पता चला कि मैं लाॅरेंस स्कूल, सनावर में पढ़ता हूं, तो वे प्रिंसिपल के पास गए और मुझे मेरे उपनाम ‘लाली’ से पुकारा।’’ उन्होने कहा कि कैसे उन्होने अपने पिता से बहुत कुछ सीखा, जिन्होने हमेशा अपने आपको बढ़ाने पर हमेशा प्रोत्साहित किया ताकि उन्हें किसी के साथ भी प्रतिस्पर्धा न करनी पड़े।

फूड ब्लाॅगर नवी आनंद के सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि मैं शुद्ध शाकाहारी हूं और पिज्जा और पास्ता खाना बहुत पसंद है। उन्होने यह भी कहा कि वे ‘‘ मांह की दाल’ और डाइट कोक के बिना नही रह सकते, जिनके वे एक अनौपचारिक राजदूत हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।


