Follow

BJP विधायकों व नेताओं द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियां की जा रहीं हैं वैध

इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने संयुक्त प्रेस वार्ता की

भाजपा सरकार युवाओं को शिक्षा से कर रही है वंचित

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 29 सितंबर। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। रामपाल माजरा ने कहा कि भाजपा सरकार में सस्ते घरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना चलाई और इसके लिए उन्होंने अपने विधायकों और भाजपा नेताओं को लाइसेंस दे दिए। अवैध कॉलोनियों को वैध किया जा रहा है। आज हरियाणा बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध में नंबर वन हो चुका है जनता इससे त्रस्त है। लोग भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते है। हम किसानों की समस्याएं देखने के लिए मंडियों में जाएंगे। रामपाल माजरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन आवास योजना गरीबों के लिए थी। लेकिन इन्होंने रेट इतने ज्यादा बढ़ा दिए। 100 गज का प्लॉट 1 करोड़ रुपए में मिलता है। सरकार ने अपने चहेतों को लाइसेंस दिए हैं। वो लोग इस योजना ने मोटा फायदा कमा रहे हैं।

माजरा ने कहा कि प्रदेश में फसल तैयार है लेकिन सरकार खरीद शुरू नहीं कर रही। कल प्रदेश में बारिश से फसलें खराब हुई हैं। सरकार तुरंत किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा दे। सरकार ने रात में फसल काटने पर रोक लगा दी है। और अब सिर्फ दिन में ही फसल काटी जा सकती है, रात में नहीं। लेकिन कंबाइन तो 24 घंटे चलती है किसानों को फटाफट अपनी फसल काटकर उसे समेटना होता है। लेकिन सरकार ने रात के समय कटाई पर रोक लगाकर किसानों के लिए गलत फैसला लिया है। सरकार ने आयुष्मान के तहत ज्यादातर इलाज बंद कर दिए हैं। बहुत से ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में नहीं होते। यह ऑपरेशन सिर्फ सरकारी अस्पतालों में कराए जा सकते हैं। लेकिन सरकारी अस्पतालों में वैसे सुविधाएं ही नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में पैसे देकर प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज करना पड़ रहा है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh