Follow

पंचकूला में शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वतीजी के प्रवचन 23 से 25 नवंबर तक

 

 

पंचकूला। माता मनसा देवी गौघाम, मनसा देवी पंचकूला में श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज के मुखारविंद से तीन दिवसीय पावन प्रवचनमृत कार्यक्रम का आयोजन 23 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भक्तों के लिए धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक संदेशों से परिपूर्ण रहने वाला है। प्रेम लता सिंगला, सतपाल सिंगला, पंचकूला गौशाला ट्रस्ट के प्रधान एवं मेयर कुलभूषण गोयल, डा नरेश मित्तल, भूपिंद्र गोयल, दीपक बंसल एवं तेजपाल गुप्ता, कुसुम कुमार गुप्ता पंचकूला गौशाला ट्रस्ट एवं राधे कृष्णा सत्संग मंडल पंचकूला-मोहाली कार्यक्रम के आयोजक होंगे।

 

सतपाल सिंगला और कुलभूषण गोयल ने बताया कि यह आयोजन अनेक जन्मार्जित पुण्यों के फलस्वरूप माता मनसा देवी गौघाम के पवित्र प्रांगण में हो रहा है। इस दौरान भक्तजन शंकराचार्य महाराज के दिव्य उपदेशों का लाभ उठाकर अपने जीवन को मंगलमय और सार्थक बनाने का अवसर प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि दर्शन संगोष्ठी मकान नंबर नंबर 94, सेक्टर 6, पंचकूला प्रात: 11:30 बजे से होगी। धर्मसभा माता मनसा देवी गौघाम, मनसा देवी, पंचकूला में सायं 5:00 बजे से होगी। सतपाल सिंगला ने बताया कि यह आध्यात्मिक कार्यक्रम बड़े ही मंगल भाव से संपन्न होगा। भक्तों की सुविधा के लिए प्रवचन के पश्चात लंगर प्रसाद का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धर्मसभा का लाभ उठा

Advertisement

एं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh