Follow

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र में राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ

29 सितंबर तक होंगी विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं

रीमा सिंह

मुंबई ,18 सितंबर।

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई में 18 से 29 सितंबर 2026 तक राजभाषा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के समूह महाप्रबंधक गौरव झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उप महाप्रबंधक/पर्यटन सुभाष नायर, उप महाप्रबंधक/वित्त राजेश के., प्रबंधक/मानव संसाधन नागेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन

आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र के प्रवक्ता डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि राजभाषा सप्ताह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके तहत 21 सितंबर को निबंध प्रतियोगिता, 22 सितंबर को हिंदी टिप्पण एवं आलेखन प्रतियोगिता, 23 सितंबर को प्रश्न मंच तथा 24 सितंबर को श्रुतलेखन प्रतियोगिता होगी।

क्षेत्रीय कार्यालयों में भी होंगी प्रतियोगिताएं

इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन आईआरसीटीसी के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर समूह महाप्रबंधक तथा रीजनल स्तर पर रीजनल मैनेजर द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

29 सितंबर को होगा समापन

राजभाषा सप्ताह का समापन 29 सितंबर 2026 को होगा। इस अवसर पर आईआरसीटीसी पश्चिम क्षेत्र, मुंबई के समूह महाप्रबंधक गौरव झा द्वारा विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh