Follow

कहीं दीप जले, कहीं दिल….

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 17 सितम्बर। देश के विभिन्न भाजपा शासित राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जहाँ सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक सरोकारों को समेटते अभियान चलते दिखाई दिए, वहीँ हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक नजारा देखने लायक बन गया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जहाँ विभिन्न सरकारी इमारतों को सुनहरी लाइट्स से रोशन किया और दीये जलाये, वहीँ मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कोई तवज्जो नहीं दी।

आलम ये रहा कि वीरवार रात 7 बजे के बाद हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय कि नौ मंजिला आईएम इमारत के जिस हिस्से में हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित अधिकारियों के दफ्तर हैं, वहां तो सुनहली रौशनी वाली जगमग लाइट्स जलती दिखाई दीं और इमारत के घुसने वाले प्रवेश द्वार पर आशिर्वार के दीये जलते दिखाई दिए। वहीँ पंजाब सरकार के दफ्तरों वाला हिस्सा नीचे से ऊपर तक अँधेरे की आगोश में डूबा रहा। मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों में भी इस नज़ारे को लेकर यही गीत गुनगुनाया जाता सुनाई दिया, कहीं दीप जले, कहीं दिल…..।

 

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh