Follow

हिमाचल के राज्यपाल ने मुंबई में की लालबागचा राजा के दरबार में पूजा-आराधना

गणेशोत्सव भारत की आध्यात्मिक विरासत, आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक: राज्यपाल

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई/शिमला, 17 सितम्बर, 2026 : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज मुंबई में आयोजित गणेशोत्सव समारोह के दौरान लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता और परिजनों सहित सुप्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल ने भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश में शांति एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गणेशोत्सव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है। यह देश की समृद्ध धार्मिक सौहार्द की भावना का परिचायक है, जो भक्ति, आस्था, सामाजिक समरसता और सामूहिक सहभागिता जैसे शाश्वत मूल्यों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एवं क्षेत्रीय सीमाओं से परे लोगों को एकजुट करता है तथा आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

Advertisement

राज्यपाल ने कहा कि लालबागचा राजा श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं और पिछले कई दशकों में यह मुंबई की गहरी आस्था तथा जीवंत जनभागीदारी का प्रतीक बनकर उभरा है।

कविन्द्र गुप्ता ने गणेशोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा भगवान श्री गणेश जी से देश में शांति, प्रगति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh