गुजरात के गांधीनगर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत का स्लैब ढहा; 15 लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
न्यूज़म ब्यूरो
गांधीनगर, 9 सितंबर।
गुजरात के गांधीनगर में कुडासन के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब अचानक ढह गया, जिसके मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे चार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत-बचाव टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
उपमुख्यमंत्री भी घटनास्थल के लिए रवाना
गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं।
गांधीनगर के कुडासन इलाके में हुए इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालना है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
