Follow

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक हफ्ते में 3,440 रुपये तक सस्ता हुआ गोल्ड

6 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,950 रुपये और मुंबई में 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो

Rahul Gupta

नई दिल्ली, 6 सितंबर।

देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। इससे खरीदारी करने वाले लोगों को कुछ राहत मिली है। 6 सितंबर को 24 कैरेट सोना दिल्ली में 1,54,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 3,440 रुपये तक और 22 कैरेट सोना 3,150 रुपये तक सस्ता हुआ है।

चांदी भी 5,000 रुपये प्रति किलो सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह बड़ी गिरावट देखने को मिली है। साप्ताहिक आधार पर चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई और 6 सितंबर की सुबह घरेलू बाजार में इसका भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

Advertisement

इंदौर में भी सोने-चांदी के भाव गिरे

इंदौर के सराफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत में 300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने का औसत भाव 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत 700 रुपये घटकर 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

बड़े शहरों में सोने के नए रेट

शहर 22 कैरेट सोना (रुपये/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली 1,42,050 1,54,950
मुंबई 1,41,900 1,54,800
अहमदाबाद 1,41,950 1,54,850
चेन्नई 1,43,610 1,56,670
कोलकाता 1,41,900 1,54,800
हैदराबाद 1,41,900 1,54,800
जयपुर 1,42,050 1,54,950
भोपाल 1,41,950 1,54,850
लखनऊ 1,42,050 1,54,950
चंडीगढ़ 1,42,050 1,54,950

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्पॉट सिल्वर 66।72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में भारत में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। मौजूदा गिरावट के बाद निवेशकों और खरीदारों की नजर अब आगे कीमतों की दिशा पर बनी हुई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh