Follow

वंदे मातरम सिर्फ़ गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा – औम प्रकाश धनखड़

Listen to this article
 
बीकानेर / चंडीगढ़, 18 नवंबर। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं है, यह भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धुरी है। यह गीत उन हजारों-लाखों क्रांतिकारियों की प्रेरणा रहा, जिन्होंने विदेशी शासन के सामने सिर नहीं झुकाया और मातृभूमि की रक्षा के लिए हँसते-हँसते फांसी का फंदा स्वीकार कर लिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं वंदे मातरम्ï स्मरण उत्सव के छह प्रदेशों के प्रभारी औम प्रकाश धनखड़ ने राजस्थान में बीकानेर संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए यह बात कही।
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सात नवंबर से देशभर में स्मरणोत्सव कार्यक्रम चल रहे हैं। यह गीत अनवरत हर भारतीय में नई उर्जा का संचार करता है।  उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल के क्रांतिकारी गीत – सरफऱोशी की तमन्ना और खुदीराम बोस की हंसते-हंसते फांसी को याद करते हुए कहा कि वंदे मातरम उनकी नसों में बहती लौ थी। यह वही गीत था, जिसके साहस ने चंद्रशेखर आज़ाद को यह संकल्प दिया कि मैं आजाद पैदा हुआ हूं और आज़ाद ही मरूँगा। उन्होंने अत्याचार के आगे कभी सिर नहीं झुकाया, यह वंदे मातरम की ही आत्मा थी जिसने उन्हें अडिग खड़ा रखा।

राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती मना रहा है। ये सभी कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। देश की संस्कृति और मूल संस्कारों से युवाओं को जोड़ने कार्य करते हैं। वंदे मातरम गीत हमें वीरता और बलिदान की याद दिलाता है, और आज इस उत्सव के माध्यम से हमें यह संकल्प लेना है कि हम सिर्फ़ वंदे मातरम नहीं गाते, बल्कि भारत माता की वंदना करते हैं और उनके गौरव के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के मार्ग पर अग्रसर है और हमें भी इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।
   

त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वस्थ लोकतंत्र का आधार, इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण जरूरी
                         
राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने बीकानेर संभाग की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। बीएलए अपना दायित्व पूरी सजगता के साथ निभाएं।  विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी जानकारी हरेक मतदाता तक पंहुचाए। सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करवाएं।   मतदाता सूची का नियमानुसार शुद्धिकरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक प्रक्रिया होती है। सभी राजनीतिक दलों को खुले दिल से इस प्रक्रिया मेंं अपने  बीएलए के माध्यम से भागीदार बनना चाहिए। लोगों को  सही और पूरी जानकारी के साथ जागरूक करना चाहिए।
 
बैठक में पार्टी के दौरान आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बिहार चुनाव की बंपर जीत पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी  नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी गई और अब पश्चिम बंगाल मेंं भी भाजपा को जिताने का संकल्प लिया गया। 
 
कार्यक्रम को राजस्थान सरकार में मंत्री सुमित गोदारा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सौरभ सारस्वत प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ राजस्थान, सुमन छाजेड जिला अध्यक्ष बीकानेर, श्याम पंचारिया जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात, जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर, सिद्धि कुमारी विधायक बीकानेर पूर्व सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बीकानेर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया।

 
 
Advertisement

 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh