न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 27 अगस्त। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वीरवार को नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावे में हुई कथित चोरी और NEET आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में पैदल मार्च निकाला।
इस दौरान सरकार ने पुलिस बल का प्रयोग कर कांग्रेस के निर्वाचित विधायकों को विधानसभा जाने से रोक दिया। जनता के मुद्दे लेकर विधानसभा जा रहे चुने हुए जनप्रतिनिधियों को रोकना लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं का खुलेआम अपमान है।

इसे लेकर नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि जब सरकार जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय पुलिस की ताकत का सहारा लेने लगे, तो समझिए कि सरकार सवालों से डर रही है।
विधायक पेटवाड़ ने कहा कि कांग्रेस डरने और दबने वाली नहीं है। जनता की आवाज सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठती रहेगी।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

