Follow

“राहुल गांधी को हो गया छपास व चिपकू रोग”: अनिल विज

रोज अखबार में छपना, TV स्क्रीन पर चिपके रहना चाहते हैं” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

‘सिख दंगों और विभाजन से पेट नहीं भरा, अब कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है’  : मंत्री अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 21 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग एक महीने पुराने मुद्दे को लेकर धरने पर बैठने को लेकर तंज कसा और कहा कि “राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वे चाहते हैं कि वो रोज अखबारों में छपते रहे और टीवी स्क्रीन पर चिपका रहूं, इसलिए जो काम सीधे तरीके से भी किया जा सकता है उसको वो तमाशा व नौटंकी बनाकर करने का प्रयास करते हैं”।

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी आज जिस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे हैं, उसपर सुप्रीम कोर्ट पहले ही पांच सदस्यों की उच्च स्तरीय टीम जांच के लिए बना चुका है। इस टीम की अध्यक्षता भी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कर रहे हैं, कांग्रेस को उनपर भरोसा रखना चाहिए। वैसे भी कानून में प्रावधान है कि अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो आप कोर्ट में जाकर केस कर सकते है।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मगर कांग्रेस को तो हिंदुस्तान में अराजकता फैलानी है और इनका सिख दंगों से पेट नहीं भरा है, विभाजन के समय इन्होंने लाखों लोगों को मरवाया उससे  इनकी आत्मा को शांति नहीं मिली इसलिए तो अब ये आराजकता फैलाना चाहते है और चाहते है कि लोग जगह-जगह सड़कों पर आए और लड़े और एक दूसरे का मारकाट करें।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh