Follow

अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब के दुख-दर्द की समझ नहीं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

चंडीगढ़,  17 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को सोनीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती समारोह में शामिल होंगे और हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब व्यक्ति के दुख, दर्द की कोई समझ नहीं है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया भी मौजूद रहे।
Listen to this article
प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी देखी है, इसलिए गरीब के दुख-दर्द को समझते हैं : बड़ौली

25 नवंबर को हरियाणा दौरे पर कुरूक्षेत्र आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी : बड़ौली

पीएम मोदी हरियाणा को कई बड़ी सौगात भी देंगे : बड़ौली



चंडीगढ़,  17 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सोमवार को सोनीपत में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को हरियाणा के दौरे पर कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुरु तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और गीता जयंती समारोह में शामिल होंगे और हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को गरीब व्यक्ति के दुख, दर्द की कोई समझ नहीं है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया भी मौजूद रहे।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पीएम मोदी के हरियाणा आगमन के दृष्टिगत तैयारियां चल रही है। संगठनात्मक दृष्टि से कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य और दिव्य स्वागत होगा।
फरीदाबाद में हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बारे में पूछे गए सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि श्री शाह ने सोमवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बैठक में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन क्षेत्रों में गंभीरता से काम कर रही है।
 
श्री बड़ौली ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहाना बनाने में माहिर है। मुद्दा विहीन कांग्रेस पार्टी वोट चोरी का बहाना लेकर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अमीर घर में पैदा हुए राहुल गांधी को धरातल की जानकारी नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है, प्रधानमंत्री मोदी गरीब जनता का दुख-दर्द समझते हैं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना से हर वर्ग का ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सैनी के नेतृत्व में आज हरियाणा विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नायब सैनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंच रहा है।  
एक अन्य सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हुई जीत प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास और भरोसे की जीत है। बिहार की जनता ने जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोगों को नकारा है और राष्ट्रवाद पर अपना मत दिया है। 
What are your Feelings
Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh