Follow

राज्यपाल के सामने दीक्षांत समारोह के दौरान बवाल, थाना प्रभारी निलंबित

डीडीयू गेट पर ABVP और पुलिस में हुई झड़प

न्यूज़म ब्यूरो

गोरखपुर, 6 अगस्त। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने गुरुवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। कार्यक्रम में राज्यपाल की मौजूदगी के बीच विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई।

विवाद के दौरान एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री पुनीत अग्रवाल और कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह के बीच भी झड़प हो गई, जिससे कुछ देर के लिए परिसर के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। एक ओर दीक्षा भवन में दीक्षांत समारोह चल रहा था, वहीं दूसरी ओर बाहर सड़क पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद जारी रहा।

Advertisement

घटना के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कार्यकर्ताओं से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। इसके बाद कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन अब घटना की जांच में जुटे हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh