हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तत्काल प्रभाव से दो आईएएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए।
जारी आदेश के अनुसार, प्रदीप दहिया, जो अब तक नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत थे, को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
वहीं, सचिन गुप्ता, जो रोहतक के उपायुक्त के साथ-साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), रोहतक के प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट्स, रोहतक का कार्यभार भी संभाल रहे थे, को अंबाला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
दोनों अधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
वहीँ, हरियाणा सरकार ने अंबाला के उपायुक्त आईएएस अधिकारी अजय सिंह तोमर की सेवाएं भारत सरकार को सौंप दी हैं। उनकी नियुक्ति नई दिल्ली स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर होने के बाद यह निर्णय लिया गया है।
इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।