Follow

श्री अकाल तख्त साहिब का नाम Expunge करके पंथ से की गद्दारी

श्री अकाल तख्त साहिब के आगे वचन, विधानसभा में मुकरे, शिअद नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा आरोप 

स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह के बाद अब स्पीकर कुलतार संधवां — श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मान को ठेस पहुंचाकर इतिहास के काले पन्नो में दर्ज होंगे

स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह ने भी दरबार साहिब पर हुए हमले को अपनी सहमति दी थी। उसी तरह स्पीकर संधवां ने श्री अकाल तख्त साहिब के नाम को सदन की कार्रवाई से बाहर करके अपने पुराने इतिहास को दोहराया है… बिक्रम सिंह मजीठिया

कुर्सी बड़ी या श्री अकाल तख्त साहिब? AAP सरकार ने सिख भावनाओं को किया घायल

बाहर गुरु का नाम, अंदर कुर्सी का नशा — पंथ यह धोखा कभी नहीं भूलेगा बिक्रम सिंह मजीठिया

Advertisement

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़। आज पंजाब विधान सभा के इतिहास का एक बहुत ही दुखद और काला दिन है। आज विधान सभा के अंदर जो कुछ हुआ है, उसने हर सिख के मन को गहरी ठेस पहुंचाई है और सिख कौम की भावनाओं को सीधे आहत किया है। इन बातों का खुलासा सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने बुधवार को किया। उन्होंने कहा इस समय विधान सभा का स्पीकर मजबूत नहीं मजबूर हो चुका है और गुरु दोखी समेत अरविंद केजरीवाल के आगे घुटने टेक चुका है सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए। और इतिहास के काले पन्नों में ज्ञानी जैल सिंह का नाम भी दर्ज है जिसने श्री दरबार साहिब पर हुए अटैक को मौन सहमति दी थी। आज वही इतिहास स्पीकर कुलतार संधवां ने दोहराया है जिसने श्री अकाल तख्त साहिब का नाम पंजाब विधान सभा की कार्रवाई से बाहर करवाया है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब विधान सभा के सभी सदस्य श्री अकाल तख्त साहिब पर नतमस्तक हुए, श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और गुरु की हजूरी में अरदास करके वापस आए थे। वहां पूरी संगत के सामने जयकारे लगाकर यह वचन दिया गया था कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से संबंधित नए एक्ट में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा सुझाए गए संशोधनों को हर हाल में शामिल किया जाएगा। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी उस वचन के गवाह थे। पांच बार जयकारों की गूंज में सभी विधायकों ने यह वचन दिया था। सिंह साहिब जत्थेदार ने भी स्पष्ट आदेश दिया था कि यह मुद्दा विधान सभा के अंदर पूरी गंभीरता से उठाया जाए।

लेकिन आज जब बीबी गनीव कौर, विधायक मजीठा ने सिर्फ वही बात दोहराई जिस पर सभी विधायक श्री अकाल तख्त साहिब पर सहमत होकर आए थे, तो स्पीकर साहिब ने उनकी आवाज़ को ही बाहर कर दिया। और माइक तक बंद कर दिया गया। उन्होंने केवल यही कहा था कि “उस समय श्री अकाल तख्त साहिब पर हम क्या कहकर आए थे और इस बिल पर कोई चर्चा नहीं हो रही” और इस संबंध में उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब पर गए कई विधायकों को भी बोलने के लिए कहा लेकिन विधान सभा के अंदर सब गूंगे बन गए और गुरु दोखी का साथ देने लगे। उन्होंने कहा कि बीबी मजीठिया के बयान में ऐसा क्या था जिसे विधान सभा की कार्रवाई से मिटाने की जरूरत पड़ गई, खासकर श्री अकाल तख्त साहिब की मान-मर्यादा वाली बात।

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के चरणों में अरदास करके संशोधन मानने का वचन देना और विधान सभा में पहुंचते ही उसी वचन से मुकर जाना, यहां तक कि “श्री अकाल तख्त साहिब” के हक में बोले गए शब्दों को ही Expunge कर देना, सिर्फ दोहरे चेहरे की निशानी नहीं है, बल्कि पूरे सिख पंथ की भावनाओं का अपमान है। यह पंथ के साथ सीधी गद्दारी है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि आज मेरा सीधा सवाल स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और आम आदमी पार्टी की रंगीली सरकार से है — तुम्हारे लिए कुर्सी बड़ी है या श्री अकाल तख्त साहिब? अगर तख्त साहिब के सामने किया गया वचन सच्चा था तो आज उससे क्यों मुकर गए? और अगर आज का रुख ही सही है तो फिर संगत के सामने वह वचन क्यों दिया गया था? सच्चाई यह है कि तुम्हारी पहली प्राथमिकताਤ गुरु का हुक्म नहीं, बल्कि गुरु दोखी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को खुश करना है। मुख्यमंत्री की कुर्सी की लालसा ने तुम्हें अपने ही वचनों से मुकरने पर मजबूर कर दिया है।

श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है। यह मिरी-पीरी के मालिक साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी द्वारा स्थापित वह महान स्थान है, जिसके सम्मान से ऊपर कोई संस्था, कोई पद और कोई कुर्सी नहीं हो सकती। विधान सभा की कार्रवाई में से श्री अकाल तख्त साहिब का नाम Expunge किया जा सकता है, लेकिन सिखों के दिलों में उसका स्थान कभी नहीं मिटाया जा सकता। विधान सभा गुरु की बख्शिश से चलती है; गुरु की मर्यादा किसी विधान सभा की मोहताज नहीं है।

आज स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जो किया है, वह इतिहास में ज्ञानी जैल सिंह के विवादित फैसलों की याद ताजा करता है। जिस तरह ज्ञानी जैल सिंह को अपने कदमों के लिए बाद में पंथ के सामने जवाबदेह होना पड़ा था, उसी तरह आज स्पीकर संधवां ने विधान सभा की कार्रवाई में से श्री अकाल तख्त साहिब का नाम Expunge करके खुद को इतिहास के काले सफ़ों में दर्ज करवा लिया है। इतिहास इस फैसले को कभी माफ नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि आज यह भी बहुत ही शर्मनाक बात है कि विधान सभा में एक महिला विधायक का सम्मान भी नहीं किया गया। बीबी गनीप कौर ने कोई गलत या आपत्तिजनक बात नहीं कही। उन्होंने सिर्फ संगत की परिभाषा बताई। संगत वह है जो गुरु के चरणों में बैठती है, नाम सिमरती है, कीर्तन सुनती है और लंगर की सेवा करती है। जो शराब पीकर गुरु घर जाए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सम्मान को ठेस पहुंचाए, वह संगत नहीं हो सकती। आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने उसी गुरु दोखी सोच का साथ देकर अपना असली चेहरा पंजाब के लोगों के सामने बेनकाब कर दिया है।

सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मैं इस बात की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं कि जहां सिख कौम के सर्वोच्च स्थान की बात हो रही हो, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से संबंधित संशोधनों की बात हो रही हो, वहां उस पवित्र स्थान के नाम को ही विधान सभा की कार्रवाई से हटा दिया जाए। बरगाड़ी और बहबल कलां के नाम पर सालों तक सियासत करने वालों का असली चेहरा आज पूरे पंजाब के सामने आ गया है।

उन्होंने कहा कि मैं मांग करता हूं कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तुरंत विधान सभा की कार्रवाई से Expunge किए गए शब्द बहाल करें, अपने इस कदम के लिए श्री अकाल तख्त साहिब से माफी मांगें और पंथ की भावनाओं का सम्मान करें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब पंजाब के लोग तुम्हें भी इतिहास के कटघरे में खड़ा करके जवाब मांगेंगे। जिस तरह आज तक ज्ञानी जैल सिंह से मांगा जा रहा है।

सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल इस पंथ विरोधी कार्रवाई का हर लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से डटकर विरोध करेगा। यह लड़ाई विधान सभा से लेकर सड़कों तक और संगत से लेकर हर पंजाबी के मन तक लड़ी जाएगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh