Follow

हरियाणा विधानसभाध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने किया 8 समितियों का विस्तार

वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 29 जुलाई। हरियाणा विधानसभाध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए गठित विधान सभा की आठ समितियों का विस्तार करते हुए विभिन्न विधायकों को सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सरकारी आश्वासन समिति में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

अधीनस्थ विधान समिति में विधायक अनिल यादव को सदस्य तथा विधायक नरेश सेलवाल को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

Advertisement

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति में विधायक माम्मन खान को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जन स्वास्थ्य, सिंचाई, विद्युत एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति में विधायक मंजू चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विषय समिति में विधायक जस्सी पेटवाड़ तथा विधायक देवेंद्र हंस को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

पर्यावरण एवं प्रदूषण विषय समिति में विधायक देवेंद्र सिंह कादियान को सदस्य तथा विधायक परमवीर सिंह एवं सतीश कुमार फागना को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

युवा कल्याण एवं युवा मामलों से संबंधित विषय समिति में विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री को सदस्य तथा विधायक शीशपाल सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसके अतिरिक्त, याचिका समिति में विधायक मोहम्मद इसराइल एवं गोकुल सेतिया को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

इन मनोनयनों के साथ संबंधित समितियां वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh