Follow

राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष से शिक्षा मंत्री ने की शिष्टाचार भेंट

शिक्षा क्षेत्र के विकास एवं विश्वविद्यालयों की स्थिति की राज्यपाल ने की समीक्षा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 28 जुलाई। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आज यहां लोक भवन में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के बीच हरियाणा के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता, सुलभता तथा समग्र विकास को और सुदृढ़ बनाने संबंधी मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राज्यपाल को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अनेक जनहितकारी पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों तथा छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दे रही है।

Advertisement

शिक्षा मंत्री ने राज्यपाल को उच्च शिक्षा संस्थानों को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक आधारभूत ढांचे को सशक्त करने तथा ‘सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ के सरकार के संकल्प के अनुरूप समावेशी एवं समान शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh